Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिनांक 27 अगस्त, 2026 (गुरुवार) को जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मा मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को समर्पित *मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’* में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे चम्पावत के धूरा स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे और इसके पश्चात *रामलीला मैदान, धूरा* में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 02:15 बजे धूरा हैलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान लोहियाहेड, खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।