×

*सेवा संकल्प अभियान के तहत कुलसारी में बहुउद्देशीय शिविर, 293 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत कुलसारी में बहुउद्देशीय शिविर, 293 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ*

*मेरो पहाड़*

 

 

 

थराली विकासखंड के कुलसारी में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। शिविर में 293 लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई करते हुए दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 98 आवेदन पत्र भरवाए गए, ताकि पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई। अभियान के तहत 28 सितम्बर 2026 को कर्णप्रयाग के ट्रामा सेंटर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अनीता भंडारी, खंड विकास अधिकारी नितिन धनिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित क्षेत्रीय ग्रामीण, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सहायक लोक अभियोजक के 03 रिक्त पदों के लिए अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित।

Next post

ई-ऑफिस से बढ़ेगी पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में आएगी तेजी, चम्पावत जिला सभागार में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।