*मेरो पहाड़*
उत्तराखंड में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को लगातार नया रूप दिया जा रहा है।
इसी दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीति के सुखद परिणाम के रूप में जनपद चम्पावत के लोहाघाट स्थित छमनिया में ₹9.96 करोड़ की लागत से एक भव्य एवं आधुनिक 400 मीटर एथलेटिक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ नेतृत्व में निर्मित यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक स्थानीय और प्रादेशिक एथलीटों के लिए एक वरदान साबित होगा, जिससे अब उन्हें अपने घर के समीप ही विश्वस्तरीय अभ्यास सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। पारंपरिक मिट्टी या घास के मैदानों की तुलना में यह अत्याधुनिक सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को उत्कृष्ट ग्रिप और बाउंस प्रदान करता है, जिससे एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार होने के साथ-साथ उनके चोटिल होने का जोखिम भी नगण्य हो जाता है।
प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक प्रयास न केवल चम्पावत के स्थानीय युवाओं के खेल सपनों को नई उड़ान देगा, बल्कि भविष्य में यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह भी आसान बनाएगा।
सीमांत क्षेत्र में इस स्तर के बुनियादी ढांचे के विकास से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को निखारने का सही मंच मिलेगा और चम्पावत का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती के साथ दर्ज होगा।
