मेरो पहाड़
भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर चम्पावत पुलिस एवं नेपाली सुरक्षा अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया टनकपुर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर आपसी समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया । बैठक में नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र प्रहरी बल (APF), के कंचनपुर एवं महेंद्रनगर क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग कर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से संबंधित विषयों पर परस्पर सहयोग बनाए रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया ।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल , चेतन रावत , सहित नेपाल के कंचनपुर व महेंद्र नगर के सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे ।
