Advertisement
Advertisement

 मेरो पहाड़

 लोहाघाट  विकासखण्ड के डूंगरालेटी मार्ग पर शुक्रवार एक कार  के  200 मीटर गहरी खाई में गिरने से  में नेपाल मूल के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है ।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को अपराह्न करीब 3:35 बजे कार संख्या HR 38 AH 7689 नेपाल स्थित अपने पैतृक गांव से नवरात्र की पूजा कर हरियाणा के फरीदाबाद लौट रही थी। इसी दौरान डूंगरालेटी क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।सूचना पर पुलिस, एसएसबी और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना की संभावित वजह बताया है। घायलों में  दक्ष (17), जगदीश सिंह (51), सौरभ (25) और गौरव (27), निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), जबकि दशरथ सिंह (35), निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) घायल हुए हैं।

Advertisement