Advertisement
Advertisement

 

मेरो पहाड़

Advertisement

टनकपुर नगर  में वर्षों पुराने लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य प्रारंभ हो गया  है  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों व  जिलाधिकारी  मनीष कुमार के आदेशों के  तहत नगर पालिका परिषद, टनकपुर ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा  कदम उठाते हुए नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत क्रशर रोड पर शारदा बैराज के निकट स्थित स्थल पर वर्षों से एकत्र लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण की कार्यवाही औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर  ऋषभ उनियाल ने   बताया की लंबे समय से पड़े इस अपशिष्ट के व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण हेतु कार्यस्थल पर आवश्यक मशीनरी स्थापित कर कार्य संचालित कर दिया गया है।नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस संपूर्ण निस्तारण प्रक्रिया को दिसंबर 2026 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

क्रशर रोड स्थित डंपिंग स्थल पर जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण होने से क्षेत्र की समग्र स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा। खुले में पड़े कचरे से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध, धूल तथा अस्वच्छता की समस्या से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, वहीं मृदा एवं भूजल पर पड़ने वाले प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

 

उन्होंने बताया कि इस वैज्ञानिक निस्तारण प्रक्रिया के तहत अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा। इसमें अपशिष्ट की प्रकृति के अनुसार पुनर्चक्रण योग्य सामग्री, उपयोगी घटकों एवं शेष अवशेषों को अलग-अलग किया जाएगा, जिससे पुनः उपयोग में लाई जा सकने वाली सामग्री का समुचित इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके।

 

इससे न केवल वर्षों से घिरी भूमि को पुनः उपयोगी बनाया जा सकेगा, बल्कि आसपास के परिवेश एवं वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

नगर पालिका परिषद द्वारा यह कार्यवाही नगर क्षेत्र को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। परियोजना की समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्य की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है। यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर टनकपुर के निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगी।

 

कार्यवाही के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल, वरिष्ठ सहायक तथा सभासद श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री दिनेश कुमार उपस्थित रहे।