×

ईद उल अजहा पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की , खुशहाली के लिए की गई दुआ ।

ईद उल अजहा पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की , खुशहाली के लिए की गई दुआ ।

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – ईद उल अजहा के अवसर पर जिले भर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की व खुशदिली की दुआ की गयी ।। इस अवसर पर जिले के टनकपुर जमा मस्जिद, नई मस्जिद, मनिहार गोठ, हुसैनी मस्जिद खुनामुलुक, मदीना मस्जिद कोली ढेक, ईदगाह चांनमारी सहित विभिन्न स्थानों में ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली तरक़्क़ी व अमनचैन के लिए दुआ की गयी । व एक दूसरे से गले मिल मिठाई बांटी गई । इस अवसर पर जिले के ईदगाह चांदमारी में इमाम जिया उल मुस्तफा ने नमाज अदा कराई तो वही हुसैनी मस्जिद खुनामुलुक में इमाम गुलाम रसूल ने , कोली ढेक के मदीना मस्जिद में इमाम मोहम्मद शाकिर राजा द्वारा , टनकपुर जमा मस्जिद में इमाम एजाज अहमद, नई जमा मस्जिद में इमाम मोहमद शाकिर, मनिहार गोठ में इमाम अंसार मोहमद ने ईद की नमाज अदा कराई गई । नमाज के बाद बकरीद पर कुर्बानी दी गयी । इस अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की देख रेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाजियों द्वारा नमाज अदा की गयी थी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अशासकीय विद्यालयों की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच अब SIT से होगी ।

Next post

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का जनपद चंपावत पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत । भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत । केंद्रीय मंत्री ने शारदा घाट में आयोजित गंगा आरती में भी किया प्रतिभाग।