Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगा दशहरा पर उत्तराखंड भ्रमण को आये जय माता दी ग्रुप ने लड़ीधूरा मंदिर को दान किये चौसठ हजार रुपये की धनराशि भविष्य में और सहयोग करने का दिया आश्वासन ।

*मेरो पहाड़*

बाराकोट – मुंबई से गंगा दशहरा के अवसर पर उत्तराखंड घूमने आए जय माता दी ग्रुप, मुंबई, ने लड़ीधूरा मंदिर को चौसठ हजार रुपये की धनराशि दान की । मुंबई से 11 सदस्यीय दल गंगा दशहरा के उपलक्ष में उत्तराखंड भ्रमण के लिए आया था। 16 जून 2024 को यह दल हरिद्वार पहुंचा गंगा स्नान के पश्चात दल नैना देवी मंदिर, कैंची धाम मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिरों का भ्रमण करते हुए आज 20 जून 2024 को प्रातः यह दल लड़ीधूरा पहुंचा। जहां चल रहे निर्माण कार्य की को देखकर दल के सदस्यों ने मिलकर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच को चौसठ हजार रुपये की धनराशि दान किये। मंदिर में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी एवं उमेश्वर सिंह अधिकारी द्वारा दल का मंदिर में स्वागत किया गया तथा मंदिर की मान्यता एवं धार्मिक महत्व से दल के सदस्यों को अवगत कराया। मंदिर की व्यवस्थाओं एवं चल रहे निर्माण कार्य से प्रसन्न होकर दल के सदस्यों ने मिलकर मंदिर कमेटी को चौसठ हजार रुपये दान किया तथा अगले वर्ष पुनः मंदिर आने का वादा करते हुए भविष्य में और अधिक सहयोग करने का वचन दिया। दल में धन सिंह अधिकारी,महिपाल लालवानी, अनिल लालवानी, निर्मला रावत, प्रकाश कोचरेकर,दिनेश सिसोदिया, कल्पेश गड़ा, कमलेश गड़ा, निलेश छेड़ा, हर्षित भाई ललित जैन मौजूद रहे ।