Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई क्लस्टर 19 गर्ल्स कबड्डी चैंपियनशिप 2024 का हुआ समापन।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

 

नोजगे पब्लिक स्कूल( हैप्पी मैम )खटीमा में चार दिवसीय सीबीएसई कलस्टर गर्ल्स कबड्डी चैंपियनशिप 2024 का आज समापन हुआ जिसमें यूपी और उत्तराखंड की लगभग 1500 बालिकाओं ने कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया शेष लीग मैचों के अलावा 6 सेमी फाइनल खेले गये जिसमें अंडर 14 वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा एक कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ, अंदर 17 में श्रीमती अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल मथुरा एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ तथा अंडर-19 वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा एवं डी ए वी देहरादून ने जगह बनाई, अंडर 14 में विजेता टीम एसएमएस दत्ता मेमो नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा स्वर्ण पदक, कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ रजत, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद कांस्य पदक, और अंडर 17 में श्रीमती अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल मथुरा स्वर्ण पदक, कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ रजत, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी और से और सेंट एंड्रीयूस स्कूल आगरा कास्य पदक,अंडर-19 वर्ग में विजेता टीम एसएमएस दत्त मेमो नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा स्वर्ण पदक, डी ए वी पब्लिक स्कूल देहरादून रजत एस के एस विद्या मंदिर नोएडा और अलक्ष्या पब्लिक स्कूल खटीमा ने कांस्य पदक जीता ,इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत तहसीलदार हिमांशु जोशी अजय मेहता एच आर हेड ईस्टर इंडस्ट्रीज, राजपाल सिंह उपाध्यक्ष उत्तराखंड किसान आयोग विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती सुरेंद्र कौर हैप्पी मैम प्रबंधक अमरजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने किया उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने कबड्डी में खेल रही बालिका खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया वही नोजगे पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका बनाई ।