मां पूर्णागिरी मंदिर एवं मेला क्षेत्र में बाल श्रम जागरूकता कैम्प एवं निरीक्षण अभियान का किया गया आयोजन ।






*मेरो पहाड़*
माँ पूर्णागिरि मन्दिर एवं मेला क्षेत्र में डी०टी०एफ० टीम द्वारा बाल श्रम जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया । श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई चम्पावत, पुलिस विभाग (एन्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) एवं child helpline के साथ मिलकर बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र के व्यापारियों व स्थानीय लोगो को जागरूक करने के साथ ही उक्त क्षेत्र में चैकिंग / सर्वेक्षण/ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने होटलों, ढाबों, दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक मौके पर कार्यरत नहीं पाया गया। अभियान के दौरान उक्त क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान देवेश पाण्डेय के नेतृत्व में एम के बचकोटी, राकेश प्रसाद, रामसिंह, मुकुल सिह ,योगेश , आशीष आदि लोग मौजूद रहे ।






