×

जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: लोहाघाट में जलभराव की समस्या का समाधान।

जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: लोहाघाट में जलभराव की समस्या का समाधान।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

लोहाघाट नगर में बीते दिवस हुई मूसलाधार वर्षा के चलते बाराकोट टैक्सी स्टैंड के समीप उत्पन्न जलभराव की समस्या का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई करवा दी गई है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हो गई है और सड़क पर जमा पानी पूरी तरह हट गया है। इसके परिणामस्वरूप टैक्सी चालकों, यात्रियों एवं आम राहगीरों को हो रही परेशानी से राहत मिली है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित किया गया है कि मार्ग पर बने गड्ढों को शीघ्र भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर सिटीजन लाइब्रेरी का uksssc अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया ने किया निरीक्षण पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ की चर्चा ।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल चम्पावत दौरा: एमआरआई मशीन का लोकार्पण, गोल्ज्यू महोत्सव में होंगे शामिल।