भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर BOCW बोर्ड के सभी कैंप 04 अक्टूबर तक स्थगित।
*मेरो पहाड़*
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी प्रकार के कैंप आगामी 04 अक्टूबर 2026 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए हैं। इस संबंध में सचिव, BOCW द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रदेश के सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों (LEO) और सहायक श्रम आयुक्तों (ALC) को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि 04 अक्टूबर तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कैंप का आयोजन न किया जाए।






