Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

 

Advertisement

 

 

 

 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, जाकिर हुसैन ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार जनपद के निवासियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट/जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत परिसर में मोबाइल वैन कैंप स्थापित किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में यह कैंप आयोजित किया जाएगा।  प्रभारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने आगे बताया कि इस मोबाइल वैन कैंप के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन एवं संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने में आसानी होगी।