×

तीन दिन प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU में बनी सहमति ।

तीन दिन प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU में बनी सहमति ।

*मेरो पहाड़*

 

देशभर में 28 ,29,व 30 सितम्बर को बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद टाल दी गई है।सूत्रों के अनुसार रविवार रात लगभग 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच मैराथन बैठक हुई। इस बैठक में बैंक सुधार, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिसके बाद अब बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर आज यानी 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली हड़ताल फिलहाल नहीं होगी।फिलहाल 28 से 30 सितंबर तक सभी सरकारी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement