Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

 

Advertisement

 

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन बागेश्वर में किया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने किया।महोत्सव में “जलवायु परिवर्तन अनुकूल रणनीतियां तथा आपदा जोखिम प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता” के तहत बाल वैज्ञानिकों ने कविता मॉडल नाटक विज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय महोत्सव में जनपद चम्पावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग हिंदी कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की श्रेया पांडेय, जूनियर वर्ग अंग्रेजी कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की चंद्रांशी राय, सीनियर वर्ग विज्ञान मॉडल में जीआईसी लोहाघाट के सचिन कुमार तथा सीनियर वर्ग विज्ञान ड्रामा में उदयन इंटरनेशनल, चम्पावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर टीम चम्पावत का परचम लहराया।

 

जिला समन्वयक नवीन पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रतिभागियों को यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया।

 

इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारत जोशी, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह बिष्ट तथा जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

You missed