×

खेतीखान बाँज गॉव में18 मई से 26 मई तक आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ ।

खेतीखान बाँज गॉव में18 मई से 26 मई तक आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के खेतीखान बाजगांव स्थित गुप्तेश्वर शिव मंदिर महादेव में आज 18 मई से 26 मई तक आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया
यह धार्मिक आयोजन आज से 18 मई 2026 से 26 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य नकुल पन्त ने बताया की प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से नित्य पूजन, दोपहर 2:30 बजे से राम कथा वाचन तथा सायं 5:30 बजे से आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। जबकि26 मई 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का किया जाएगा।
कार्यक्रम में महंत मुनेश्वर गिरि जी एवं महंत यमुना गिरि जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य अशोक महरा ग्रामप्रधान बाँजगाव, ग्राम प्रधान मानर , ग्रामप्रधान तपनिपाल, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि , व स्थानीय लोग शामिल हुए ।


खबरे शेयर करे :