×

मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का हुआ शुभारम्भ । 20 किमी क्षेत्र अब एलईडी लाइट से जगमगायेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का हुआ शुभारम्भ । 20 किमी क्षेत्र अब एलईडी लाइट से जगमगायेगा।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

 

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के एक कदम ओर बढ़ गए है माँ पूर्णागिरि मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारम्भ हो गया है । पिछले दिनों UPCL – उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी जी के चम्पावत भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी, चंपावत के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन के अनुपालन में प्रारंभ किया गया UPCLद्वारा ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक लगभग बीस किलोमीटर लंबे मार्ग पर LED स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है upcl के अधीक्षण अभियंता के डी जोशी ने बताया कि टनकपुर ककराली गेट से पूर्णागिरि मन्दिर तक लगभग 20 किमी तक आज से एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है उन्होंने बतया की कार्य के अंतर्गत मंदिर तक जाने वाले आखिरी 3 किलोमीटर चढ़ाई वाले पैदल मार्ग पर अंडरग्राउंड केबल लिंक से लाइटिंग* की जाएगी। इससे वन्य क्षेत्र में तारों से होने वाली घटनाओं से बचाव होगा। श्रावण मास और मेलों के दौरान रात में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता डीके जोशी जी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया जी, एसडीओ एम.एस. बृजवाल जी, जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद जी एवं अन्य कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित थे।


खबरे शेयर करे :