×

भीषण आगजनी से 3 मवेशी जिंदा जले लाखों की संपत्ति खाक

भीषण आगजनी से 3 मवेशी जिंदा जले लाखों की संपत्ति खाक

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत जिले के पाटी विकासखण्ड के लड़ा ( लखनपुर ) गांव में बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे भुवन चंद्र व बद्री दत्त के दो मंजिलें मकान में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पूरी बाखली को चपेट में ले लिया आनन फानन में ग्रामीणों ने घर में सो रहे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला । इस भीषण अग्निकांड में तीन गाय औऱ कुछ कुत्ते के पिल्लों की जान चली गई । रात को हुए इस भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया ।चंद मिनटों में ही 4-5 परिवारों की ये दो मंजिला बाखली आग का गोला बन गयी घर के अंदर रखे 3 सिलेंडर कुछ ही समय के अंतराल में फट गए आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन औऱ लोहाघाट से फायर ब्रिगेड मौके पहुंचे लेकिन तब तक सब खाक हो चुका था आज इतनी विकट थी कि फायर ब्रिगेड को भी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मस्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । गुरुवार को 04 अप्रैल को पशु चिकित्सालय की टीम भी पहुंची लेकिन ईलाज के दौरान घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया । इस भीषण अग्निकांड से पूरा क्षेत्र सहम गया है । वही अग्निकांड से सभी भवन स्वामियों के घर के अंदर रखा हुआ सामान , कपड़े जेवर, रूपए पैसे सब जलकर खाक हो गए वही समस्त भवन स्वामियों व ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग करी है वहीं गुरुवार को क्षेत्रीय पटवारी विक्रम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुवायना किया पटवारी ने बताया पीड़ित भुवन चंद्र के परिवार को गांव के अन्य मकान में शिफ्ट कर दिया गया है नुकसान का आकलन किया गया है


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

Next post

पूर्णागिरि मन्दिर द्वार भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस ,सुरक्षा बलों द्वारा मेला क्षेत्र में कि गई सघन चेकिंग बाहरी स्थानों से आये दर्जनों अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन कर कारोबारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।