×

86 वर्षीय टीकाराम भट्ट आज भी जीवंत रखे हुए हैं काष्ठ शिल्प की परंपरा।

86 वर्षीय टीकाराम भट्ट आज भी जीवंत रखे हुए हैं काष्ठ शिल्प की परंपरा।

*मेरो पहाड़*

 

स्वाला निवासी 86 वर्षीय  टीकाराम भट्ट अपने अद्भुत काष्ठ शिल्प के माध्यम से वर्षों से लकड़ी में कश्तकारी कर इस पारंपरिक कला को जीवंत बनाए हुए हैं।

पोस्टमास्टर पद से सेवानिवृत्त श्री भट्ट लगभग 70 वर्षों से लकड़ी के कार्य में संलग्न हैं तथा अपनी कुशलता से विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों का निर्माण करते आ रहे हैं।

आज टीकाराम भट्ट द्वारा लकड़ी से निर्मित भगवान शिव की एक आकर्षक प्रतिमा जिलाधिकारी मनीष कुमार को भेंट की गई, जिसकी जिलाधिकारी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके समर्पण, कला-साधना एवं निरंतर सक्रियता को प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर टीकाराम भट्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनसे लकड़ी की मूर्ति या अन्य काष्ठ शिल्प कार्य बनवाना चाहता है तो वह उनसे मोबाइल नंबर 9456394027 पर संपर्क कर सकता है।

भट्ट जैसे अनुभवी शिल्पकार न केवल हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति के संवाहक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पूर्णागिरी में थर्टी-फर्स्ट एवं नववर्ष की भीड़ को लेकर परिवहन विभाग सक्रिय, टैक्सी चालकों को दिए निर्देश — नशे में संचालन पर सख्ती।

Next post

 मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ₹8.70 करोड़ की विधायक निधि से चंपावत में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति।