लोहाघाट- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर उनके पति गिरधारी लाल साहू द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। आज गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय लोहाघाट में रेखा आर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा भाजपा सरकार में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक भ्रष्टाचार में शामिल हैं वह शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा जिस प्रकार से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है वह जग जाहिर हो चुका है।उन्होंने कहा खुद उनके पति द्वारा उन पर 210 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा पूर्व में भी रेखा आर्य के पति द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा आर्य उनके पति गिरधारी लाल के साथ मिलकर यह भ्रष्टाचार कर रही हैं, मुख्यमंत्री को पता होने के बावजूद वह मौन बैठे हुए हैं।
उन्होंने कहा भाजपा के मंत्री जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं, कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी तथा 2027 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रेखा आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान में लोकेश पांडे, केदार मेहरा, विनोद मेहरा, पवन ढेक, जीवन बिष्ट, अनंत शाह, सागर मेहरा, नीरज कालाकोटी, प्रमोद मुरारी, हरिश्चंद्र राय, सरदार देव, प्रदीप सिंह मेहरा, सोनू मेहर, भुवन सिंह ढेक, केदार टम्टा, अर्जुन, अनिल कुमार, रोहन मेहरा, सचिन सिंह मेहरा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।



