×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में बेलखेत झूला पुल एवं छीनीगोठ बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य को राज्य कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में बेलखेत झूला पुल एवं छीनीगोठ बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य को राज्य कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति।

*मेरो पहाड़*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत में आपदा सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

 

राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों तथा SDRF मद से निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों पर विचार-विमर्श हेतु मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक कल 16 फरवरी, 2026 को सुभाष चन्द्र बोस भवन स्थित मुख्य सचिव सभागार में आयोजित की गई।

 

बैठक में जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरि अंतर्गत हुड्डी नदी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य (मा० मुख्यमंत्री घोषणा सं० 111/2025) को स्वीकृति प्रदान की गई। यह कार्य क्षेत्र में निवासरत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं भविष्य में संभावित बाढ़ जोखिम को न्यूनतम करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसके अतिरिक्त, एसडीआरएफ मद के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 341/2024 से आच्छादित बेलखेत क्षेत्र में क्वैराला नदी पर 85 मीटर लंबाई के पैदल झूला पुल निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह पुल क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने तथा ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियों को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इन निर्णयों से जनपद चम्पावत में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement