×

टनकपुर सिटीजन लाइब्रेरी का uksssc अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया ने किया निरीक्षण पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ की चर्चा ।

टनकपुर सिटीजन लाइब्रेरी का uksssc अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया ने किया निरीक्षण पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ की चर्चा ।

*मेरो पहाड़*

 

चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित सिटीजन पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में आयोजित सिटिजनपुस्तकालय का आज सेवानिवृत्ति आईजी उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने निरीक्षण एवं छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु चर्चा की गई है वही मुख्य अतिथि गणेश सिंह मर्तोलिया सेवानिवृत्ति पुलिस आईजी उत्तराखंड अधिनस्थ लोक सेवा चयन आयोग अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रोहिताश अग्रवाल एवं अनिल चौधरी पिंकी द्वारा की गई उन्होंने पुस्तकालय का निरीक्षण कर कर पुस्तकालय प्रबंधन समिति से पुस्तकालय संचालन एवं बच्चों के बारे में जानकारी ली उसके उपरांत बच्चों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी को लेकर चर्चा की जिसमें उन्होंने अपने संबोधन में पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं से वार्ता कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को कैसे सरलता प्रदान अपने मुकाम पर सफलता हासिल कर उसके बारे में जानकारी दी वहीं उन्होंने कहा कि हमें जिस क्षेत्र में जाना है उसके पीछे तन मन के साथ लगकर तैयारी करनी चाहिए साथी लगातार पेपर में प्रतिभाग कर अपनी सफलता का लक्ष्य बनाना चाहिए आपको अवश्य एक बार सफलता हासिल होगी उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें बड़े पदों पर जाने का लक्ष्य रखना चाहिए अगर हमारा लक्ष्य लंबा होगा तो हमें तैयारी के बाद अवश्य सफलता मिलेगी उन्होंने उसी के पर्वतीय क्षेत्र में हो रहे पलायन पर भी अपनी संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा कि हम पार्वतीय जनपदों पर स्वरोजगार पर अच्छा कार्य कर सकते हैं जिससे हमें पलायन पर भी रोक मिलेगी वहीं उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए तैयारी को लगातार जारी रखने को कहां वहीं कार्यक्रम के अंत कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिताश अग्रवाल ने

बच्चों को सेवानिवृत्त आईजी गणेश मार्तोलिया द्वारा दिये बातों को ध्यान पर रखकर तैयारी करने की बात कही वहीं उन्होंने लाइब्रेरी छात्र छात्राओं को अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करने पर मार्तोलिया का आभार व्यक्त किया वहीं गणेश सिंह मार्तोलिया ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि पुस्तकालय का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति किताबों से प्रेम है जिस पर सिटिजन पुस्तकालय समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है इसके लिए मैं प्रबंधन समिति एवं अध्ययन छात्र छात्राओं को लंबे लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि कभी भी लंबा सोच कर आप तैयारी करें आपको अवश्य सफलता मिलेगी कार्यक्रम का संचालन अमित जोशी द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत कोतवाली टनकपुर एवं जनसंपर्क अधिकारी उप निरीक्षक कमल सिंहरावत नरेंद्र रावत कांस्टेबल सकिर अली प्रतीक चंद,सौरव उनियाल

,पंकज चौहान,पवन पुजारी,महेंद्र सिंह,नीरज मुरारी, बबली विमल जोशी वंदना कंगना बरखा दीपा आशा बिष्ट हिमानी प्रियंका उद्देश्य पिंकी मेघा निर्मला सहित आदि लोग मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

खेतीखान राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान( ITI) का नाम अब शहीद लांस नायक रेवाधर डुंगरिया के नाम से होगा । मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

Next post

जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: लोहाघाट में जलभराव की समस्या का समाधान।