×

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति।

*मेरो पहाड़*

 

*चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण एवं डामरीकरण*

 

*2.64 करोड़ रूपए की लागत से 2 किलोमीटर सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत की विधानसभा चम्पावत क्षेत्र में चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

उत्तराखण्ड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 2.0 किलोमीटर लंबाई वाले इस सड़क कार्य के लिए ₹2.64 करोड़ (264.24 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त की गई है।

 

इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप किया जाए। साथ ही सभी आवश्यक स्वीकृतियां, वन भूमि संबंधी औपचारिकताएं तथा अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत ही कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement