×

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण।

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण।

*मेरो पहाड़*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, बीजेपी प्रतिनिधि सतीश चन्द्र पाण्डेय, बीजेपी से शंकर दत्त पाण्डेय, रोहित बिष्ट, नंदन त्यागी, कांग्रेस प्रतिनिधि चिराग फर्त्याल, बीएसपी के प्रतिनिधी आनंद प्रसाद साहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement