×

चंपावत में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों व अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI से की जांच की मांग ।

चंपावत में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों व अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI से की जांच की मांग ।

*मेरो पहाड़*

 

 

चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय के गांधी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान अंकिता भंडारी की फोटो लेकर श्रद्धांजलि भी दी गई।जिला अध्यक्ष फर्त्याल व कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे होने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है। जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती और सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करती रहेगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से इसलिए डर रही है क्योंकि उसमें भाजपा के वीआईपी भी शामिल हैं। सरकार वीआईपी का नाम छुपा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मामले को लगातार उठाएगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement