पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच परीक्षा का हुआ समापन

 

बाराकोट। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बाराकोट में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट्स-गाइड्स तृतीय सोपान जांच परीक्षा-2026 का समापन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। शिविर के दौरान स्काउट्स-गाइड्स ने नियम एवं प्रतिज्ञा, स्काउटिंग इतिहास, तंबू निर्माण, पुल निर्माण तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित विभिन्न आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

शिविर संचालक जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री जनार्दन प्रसाद गड़कोटी एवं जिला संगठन आयुक्त श्रीमती हेमा जोशी ने प्रतिभागियों की लगन, अनुशासन और सीखने की तत्परता की सराहना की। शिविर संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी.के. सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षिकों, कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 

शिविर में जिला कमिश्नर श्री श्याम चौबे, जिला सचिव श्री दया कृष्ण जोशी, बाराकोट ब्लॉक सचिव श्री अखिलेश जोशी, पाटी ब्लॉक सचिव श्री हरीश गहतोड़ी, लोहाघाट ब्लॉक सचिव श्री दिनेश जोशी, जिला संगठन आयुक्त श्री वेदप्रकाश पंत, माई ऐप प्रभारी श्री रंजीत सिंह राणा, ओवाईएमएस प्रभारी श्री दिनेश चंद एवं गाइड कैप्टन श्रीमती सुनीता देवी का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

 

सर्वश्रेष्ठ स्काउट-गाइड के रूप में अर्जुन सिंह एवं कुमारी अंशिका अधिकारी को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों ने उनके अनुशासन, व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं कार्यशैली की विशेष प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

खंड शिक्षा अधिकारी, बाराकोट श्री कमल भट्ट एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री सुभाष बगौली ने शिविर में पहुंचकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। पांच दिवसीय शिविर ने �