*मेरो पहाड़*

उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की चम्पावत शाखा का द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ राजकीय बालिका इंटर कालेज सभागार में आयोजित अधिवेशन में फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कनिष्ठ सहायक पद की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने एवं वेतन लेवल-5 के अंतर्गत ग्रेड पे 2800 रूपये अनुमन्य किए जाने, मिनिस्टीरियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति संबंधी नियमों में संशोधन, पदोन्नति न होने वाले विभागों में एसीपी व्यवस्था लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इस दौरान नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध निर्वाचन किया गया जिसमें विनोद कुमार दूसरी बार भी बने संगठन के अध्यक्ष। जबकि जीवन चंद्र ओली को चौथी बार महामंत्री चुना गया है। वहीं खीम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और गोपाल सिंह नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया है।इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोन, सौरभ चंद्र, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, पिथौरागढ़ फेडरेशन के जनपद अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी, प्रकाश तड़ागी, हिमांशु मुरारी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश देव, जगदीश तड़ागी, मनोज चंद्र, प्रकाश उपाध्याय, बिंदु गिरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

You missed