Advertisement
Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

*टनकपुर (चंपावत)।* भारतीय जन चेतना परिषद की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन स्व. चंदी प्रसाद की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त राजकीय अध्यापक पूरन लाल गंगवार ने स्व. चंदी प्रसाद के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि स्व. चंदी प्रसाद ने नगर के विकास, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और गरीब-मजदूर व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे अविस्मरणीय हैं। टाउन एरिया और नॉन-नोटिफाइड एरिया के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने नगरवासियों की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक लोगों को जोड़ने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

 

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्व. चंदी प्रसाद ने हमेशा गरीब, मजदूर और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।

 

उन्होंने कहा कि उनके कार्यों की गवाही आज भी नेहरू पार्क, महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय, जल संस्थान परिसर, पुरानी पानी की टंकी, नगर के चौड़े फुटपाथ और शास्त्री पार्क जैसे विकास कार्य दे रहे हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

You missed