मेरो पहाड़
जिले के भिंगराड़ा के खरही और लधौनधूरा मंदिर में लगने वाले दो दिनी मेले का डोला विश्राम के साथ समापन हो गया। सोमवार की मध्यरात्रि में खरही से लधौनधूरा शिव मंदिर तक भगवान शिव, पार्वती एवं गणेश की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा मंगलवार की सुबह लधौनधूरा मंदिर पहुंची। लधौनधूरा मंदिर में पुजारी देवकीनंदन शर्मा के द्वारा शिव डोले की पूजा पाठ संपन्न करवाई गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा 10 किमी की खड़ी चढ़ाई और चांदनी की रोशनी से घने जंगलों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा ने मार्ग पर द्वारडॉली और मजरका में विश्राम किया
शिव डोले के आगे बिरगुल गांव के महराना छड़ीदार और खरही गांव के अनुसूचित जाति के लोगों के नेतृत्व में हाथों में डंडे और लोहे की छड़ी लेकर शिव डोले की सुरक्षा में चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी।
खरही मेला कमेटी अध्यक्ष चन्द्र शेखर जोशी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लधौनधूरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, दर्जा राज्यमंत्री मुकेश महराना, शिवराज सिंह, बीडीसी सदस्य कमला भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, बिरगुल ग्राम प्रधान कुलदीप महराना, अशोक बिष्ट, अमर सिंह, देवी दत्त, प्रकाश बोहरा, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, खुशाल सिंह, सोबन सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह, बंटी महराना, दलीप सिंह, महेश सिंह महराना, पान सिंह आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
