मेरो पहाड़

 

मानदेय में वृद्धि और सालभर काम देने की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हितकारी संगठन का कार्य बहिष्कार आज से शुरू हो गया है। चम्पावत में पीआरडी कार्मिकों ने आज 25 नवंबर से 3 दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।कल 26 नवंबर से सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में भी आंदोलन होगा। 28 नवंबर तक प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार चलेगा।

कर्मियों ने 2 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर अर्धकुंभ मेला ड्यूटी एवं 2027 चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर चुनाव में नतीजे भुगतने का अल्टीमेटम भी दिया है।कार्य बहिष्कार से कई महकमों में वाहन संचालन से लेकर कार्यालयी एवं कई अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है।

संगठन के जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी ने बताया की अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है इस सम्बंध में युवा कल्याण अधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 3 दिन तक होने वाले इस कार्य बहिष्कार के बाद संगठन का प्रदेश नेतृत्व आगे के आंदोलन की रणनीति का निर्णय लेगा।

 

विरोध प्रदर्शन में PRD हितधारी संगठन के रमेश जोशी, विनोद सिंह, लोहाघाट ब्लॉक कमांडर दीपक सिंह मेहता, ओम प्रकाश अधिकारी, चंपावत ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी, सुनीता मेहता, शोभा गड़कोटी, निर्मला देवी, जीवंती कार्की, महेंद्र कुमार, सुरेश पांडेय, त्रिभुवन राम, कमल किशोर, भुवन प्रसाद, गोपाल राम खीमा नन्द सहित बड़ी संख्या में पीआरडी कर्मी शामिल थे।