चम्पावत जिले के लोहाघाट में लगा वृहद किसान ऋण वितरण मेला, 56 काश्तकारों को 51 लाख के ऋण चैक वितरित किये गए। लोहाघाट विकास खण्ड के सभागार में सहकारिता विभाग द्वारा वृहद किसान ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। बहु० सा० सह० समिति लि० चानमारी की अध्यक्षा ममता देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सल्हाकार राज्य मंत्री पर्यटन विकास बोर्ड उत्तराखण्ड सरकार सुभाष बगोली, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, चन्द्र शेखर बगोली, बैंक प्रतिनिधि देवेन्द्र पाटनी, खण्ड विकास अधिकारी कवींद्र रावत रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह में काश्तकारों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी।इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी कमला मेहरा द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में काश्तकारों को जानकारी दी गई। उप महाप्रबन्धक संजीव कुमार जी, वरिष्ठ शाखा प्रबन्ध ममता नेगी, सहायक विकास अधिकारी हेमा घुघत्याल एवं समिति परिषद संगठन चम्पावत के अध्यक्ष जगदीश जोशी द्वारा अतिथियों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लोहाघाट विकास खण्ड की समस्त सहकारी समितियों के 56 काश्तकारों को कुल ₹51 लाख (इक्यावन लाख रू०) के चैक वितरित किये गये। जिसमें सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह बरगोली को दुग्धाई समिति ने 3 लाख एवं पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक शाखा लोहाघाट द्वारा 3 लाख रू० व्यक्तिगत ऋण में दिया गया। तथा अतिथियों द्वारा 30 लाख रू० दुग्धाई पशु व 15 लाख रू० कृषि ऋण के लिये दिया गया।

अतिथियों द्वारा सहकारिता विभाग की योजनाओं की सराहना करते हुये काश्तकारों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिये प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में खटीमा सहकारी समिति के श्रीमती सरिता अधिकारी, धरमघर सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र भट्ट, कुमड़ेश्वर सहकारी समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त पाण्डेय, दिगालीछोड़ सहकारी समिति के अध्यक्ष जोगा राम एवं पूर्व ग्राम प्रधान गंगोनोला ललित मोहन जोशी, गिरीश कुंवर आदि उपस्थित रहे। सहयोग हेतु सहकारी समितियों के कर्मचारियों में नीरज कुमार, जीवन लाल, दिनेश नाथ गोस्वामी, भुवन कुमार, गणेश सामंत, योगिता पंत, किशन बोहरा, सुरेश कुंवर, निर्मल भट्ट, रतन राम, जगदीश जोशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ममता देव ने अतिथियों एवं काश्तकारों का स्वागत कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मंजू व जीवन ने किया ।