×

दुःखद – दादी का अंतिम संस्कार होते ही पोते की भी डूबने से मौत परिजनों में कोहराम ।

दुःखद – दादी का अंतिम संस्कार होते ही पोते की भी डूबने से मौत परिजनों में कोहराम ।

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – जिले के बाराकोट विकासखण्ड के रेगड़ू में एक दुःखद घटना उस समय हुई जब दादी के अंतिम संस्कार में गये पोते की भी डूबने से मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार बाराकोट विकासखण्ड के रेगड़ू राई के नरेश राम की माताजी देवकी देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया । जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर घाट ले जाया गया । शव को मुखाग्नि देने के बाद लोग नहाने के लिए चल दिये उन्ही में से मृतक देवकी देवी का पोता संदीप कुमार(20) पुत्र नरेंद्र कुमारअपने साथी रवि कुमार के साथ ग्रामीणों से अलग नहाने लगे ।इसी बीच संदीप गहरे पानी में डूबने लगा तो उसके साथी रवि कुमार ने चिल्लाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया गया तब स्थानीय लोगों की मदद से ग्रामीणों ने संदीप को नदी से बाहर निकला तथा पुलिस की सहयोग से उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर बीना मेलकानी ने उसे मृत घोषित कर दिया संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने किया पर्यटक आवास गृह के पास बन रही नवनिर्मित कार पार्किंग का निरीक्षण ।

Next post

राम नवमी के अवसर पर कल लड़ी धुरा मन्दिर में आयोजित होगा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम