×

चंपावत:स्वाला के निकट पिकअप वाहन गिरने से एक की मौत एक घायल।

चंपावत:स्वाला के निकट पिकअप वाहन गिरने से एक की मौत एक घायल।

 

*मेरो पहाड़*
टनकपुर चंपावत एनएच में शनिवार सुबह नानकमत्ता से लोहाघाट की ओर जा रहा पिकअप स्वाला के भनार खोला पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा दुर्घटना में वाहन चालक दानिश पुत्र मोहम्मद नबीस( 24)निवासी न्यूरिया की मौके पर मौत हो गई तथा वसीम पुत्र सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अमोरी अस्पताल मे प्राथमिक उपचार कर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेज दिया गया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला कर घायल को खाई से बाहर निकाला वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है मालूम हो एनएच में दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है अधिकतर दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने से हो रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के डीपीआर के लिए टेंडर निकलने पर लोहाघाट विधायक अधिकारी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

Next post

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित पडासोसेरा क्वारर्खोली सड़क वर्षों बाद भी डामरीकरण के अभाव में बाट जोह रही । ग्रामीणों ने शीघ्र डामरीकरण को लेकर किया प्रदर्शन ।