*मेरो पहाड़*
खेतीखान (चम्पावत) -27वें दीप महोत्सव खेतीखान 2026 में आयोजित तीन सांस्कृतिक संध्याओं में हल्द्वानी, चम्पावत और कुमाऊं के नामी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। तीनों दिन पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और लोक संगीत की थाप से गूंजता रहा।
माँ बाराही सांस्कृतिक कला समिति, हल्द्वानी ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में माँ बाराही सांस्कृतिक कला समिति, हल्द्वानी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दल नायक रेखा बरंगली और संयोजक गिरीश सिंह के नेतृत्व में संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड शासन से मान्यता प्राप्त 20 सदस्यीय दल ने प्रदर्शन किया।
दल द्वारा माँ बाराही दर्शन नृत्य, ईवर देवस्थली – देणा होया ईवर देवा, छपली लोक नृत्य : ताछुमा – ताछुमा नापेली, बू घाट की रश्मि बगा, झ्यारी नृत्य, कृष्ण नृत्य नाटक, होलिया होली सहित अन्य लोक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य लोक गायक राहुल भवासी कोटी के झूरी गीत और हास्य कलाकार हरीश मलकानी की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया। आकाशवाणी के कलाकारों सहित ढोल, पैड और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की थाप पर पूरा पंडाल झूम उठा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, गोविन्द सिंह बोहरा, दान बिष्ट, दिनेश गहतोड़ी, रोहित राम आदि मौजूद रहे।
स्टार नाइट में जितेंद्र तोमकियाल झूमा पूरा पंडाल –
स्टार नाइट में कुमाऊं के जाने-माने लोक गायकों की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्टार नाइट में जितेन्द्र तोमकियाल, संगीता नेगी बगीचा, बीणा भगत, साक्षी डीपी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा ओ बीणा भगत, साक्षी डीपी का ओ रेगोली छा, है हीमा नरसिंह डांडा कापल पाको*सहित कई सुपरहिट कुमाऊंनी लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
माँ सरस्वती कला मंच चम्पावत के कलाकारों ने बांधा समां
कल रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में माँ सरस्वती कला मंच, चम्पावत के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। दल नायक प्रियंका राजन और सुरेश राजन के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, लोक गीत, सांस्कृतिक नृत्य नाटक सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में बेबी हिमानी रौय द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर डांस ने दर्शकों का विशेष रूप से मन मोह लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मात्र 4 साल की संवृद्धि भट्ट ने तबला वादन में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी को हैरान कर दिया। नन्हीं संवृद्धि के तबला वादन पर पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल, महासचिव यशपाल मनराल, उपाध्यक्ष – नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष *नरेन्द्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशान्त खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट एवं मीडिया संयोजक पवन देउपा, गोपाल मनराल, हिमेश कलखुड़िया, बद्री दत्त भट्ट, नवीन बोहरा, देवकीनंदन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
