×

स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक । करंट लगने से मौत की आशंका।

स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक । करंट लगने से मौत की आशंका।

 

मेरो पहाड़

टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की गेट पर एक युवक के लटके होने से सनसनी फैल गयी । जानकारी के अनुसार सुबह कुछ स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो स्टेडियम की गेट पर एक युवक लटका मिला तब पुलिस के माध्यम से उक्त युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक नायकगोठ का रहने वाला था और वह आइटीआइ कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेन्द्र भन्डारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। गेट बंद होने के कारण सम्भावना जताई जा रही कि वह गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अन्दर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया। जिसके बाद स्टेडियम के समीप मौजूद लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को दी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो पाएगा। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज जलाल व दिलबर सिंह भंडारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजन व स्थानीय लोग अंदेशा जता रहे हैं कि शायद करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई होगी। सुबह से बारिश होने के चलते माना जा रहा है कि गेट पर करंट दौड़ रहा होगा। युवक की मृत्यु के बाद टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिओ पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी करने में मिल रही मदद ।लाइब्रेरी में अध्ययन से दर्जनों युवाओं को मिल चुकी है सफलता ।

Next post

ऑपरेशन क्रैक डाउन के क्रम में रीठासाहिब क्षेत्र सें 265 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।