×

चंपावत: ऑडिटोरियम हाल में जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जिलेभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग।

चंपावत: ऑडिटोरियम हाल में जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जिलेभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत:  ऑडिटोरियम हाल में जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, जिलेभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने  किया प्रतिभाग

चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हाल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे।

बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद लोक सांस्कृतिक मंच गोली बिरगुल की टीम ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद जिलेभर के चारों ब्लॉकों से आए हुए कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। जिला युवकल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया कि स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गहतोड़ी व जीवन मेहता ने किया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: विश्व हिंदू परिषद ने गौमाता की बचाई जान।

Next post

डेरी फेडरेशन की ओर से लालकुआं में तीन दिवसीय दुग्ध उत्पादन कार्यशाला का आयोजन चम्पावत जिले सहित 5 जिलों के दुग्ध बोर्ड के अध्यक्षों व सदस्यों ने किया प्रतिभाग ।