×

नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रहा नायकगोठ के नाम । प्रतियोगिता में 12 टीमों ने किया था प्रतिभाग ।

नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रहा नायकगोठ के नाम । प्रतियोगिता में 12 टीमों ने किया था प्रतिभाग ।

*मेरो पहाड़*

आमबाग ककरालीगेट नवयुवक मंगलदल द्वारा आयोजित नशामुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट को नायकगोठ ने अपने नाम किया । गांधी ग्राउंड व नायकगोठ के बीच फाइनल मैच में गांधी ग्राउंड ने टॉस जीत कर फील्डिंग का फैसला लिया नायकगोठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 का लक्ष्य दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी ग्राउंड की टीम मात्र 88 रन पर आल आउट हो गयी । सागर टूर्नामेंट में फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ त सीरीज बने वही टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज भानु मटपाल रहे । मुख्य अतिथि दीप चंद्र पाठक जी ,विशिष्ट अतिथि आमाबाग की नवनियुक्त ललिता देवी ग्रामप्रधान और छिनीगोठ के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हेमराज एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर चंद जी ,भूपेंद्र शाही आदि क्षेत्र की स्मृांत क्षेत्र वाशी उपस्थित रहे ,मुख्य अतिथि दीप चंद्र पाठक ने सभी युवा साथियों से परिचय प्राप्त किया और सभी से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। टूर्नामेंट में सहयोग आमाबग की ग्रामप्रधान ललिता देवी , भुवन सिंह कठायत ,एम डी एम स्कूल के प्रिंसिपल धीरेन्द्र चंद जी , दीप चंद्र पाठक ,बीजेपी के कार्यकर्ता पूरन सिंह मेहर , पुष्कर चंद , आमबाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा , शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मन्नू गुप्ता द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट की अध्यक्षता विशाल सामंत द्वारा की गई कमेटी के अन्य सदस्य नरेश सिंह ,बलदेव सिंह,राहुल राणा,आयुष ठगुना , अभिजीत सामंत , हिम्मू ,ऋषि सामंत , सुशांत बिष्ट ,सुमित जोशी द्वारा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया।

Next post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत 1600 मीटर दौड़ का किया गया आयोजन । पूर्व विधायक फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ ।