×

टनकपुर ग्राम सभा छिनी गोठ की मनीषा ने जीता स्वर्ण पदक।

टनकपुर ग्राम सभा छिनी गोठ की मनीषा ने जीता स्वर्ण पदक।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर। राउमावि छीनीगोठ की छात्रा मनीषा धामी ने राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता गत छह से आठ नवंबर तक हुई। मनीषा अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, बीईओ राधेश्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य बेचन यादव, प्रधान पूजा जोशी, एसएमसी अध्यक्षा मीना गहतोड़ी, शंकराचार्य जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, प्रदीप बोहरा जिला खेल समन्वयक चम्पावत, रचित वल्दिया ने मनीषा की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement