विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया।




*मेरो पहाड़*
रिपोर्ट – हेमंत कुमार
खटीमा क्षेत्र में सभी विद्यालयो में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया वहीं इस अवसर पर बच्चों ने व्यंजन के स्टाल लगाई और अन्य बच्चों ने खरीदारी की साथ ही विज्ञान से संबंधित इंस्ट्रूमेंट के स्टॉल लगाकर मनोरंजन किया वही इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर खटीमा और लाइंस पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों ने खाने के व्यंजनों के स्टॉल लगाए साथ ही विज्ञान से संबंधित स्टाल भी लगाए गए इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बी एस बोरा का कहना था कि बच्चों ने लगभग 40 से ऊपर स्टाल लगाए जिसमें खाने पीने के स्टॉल के साथ-साथ विज्ञान से संबंधित स्टाल लगाए, वहीं विद्यालय में वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा में 72 बच्चे टॉप आए जिनको कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया ,वहीं लायंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र भट्ट ने भी बाल दिवस के अवसर पर पंडित नेहरू को याद किया, दर असल भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें बच्चे स्टॉल लगाते है और अन्य बच्चों के द्वारा खरीदारी कर अपना मनोरंजन करते हैं।






