×

चंपावत: हिमवीर परिवारों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर बांटी एक दूसरे को होली की खुशियां।

चंपावत: हिमवीर परिवारों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर बांटी एक दूसरे को होली की खुशियां।

*मेरो पहाड़*

चंपावत: हिमवीर परिवारों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर बांटी एक दूसरे को होली की खुशियां।

लोहाघाट। आईटीबीपी की ३६वी बटालियन में हिंमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन ’हावा’की महिलाऔ ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे का टीका लगाकर चीप पैटर्न मनोरमा रावत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हिमवीर महिलाओं को बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत , नाटक कव्वाली आदि का भी आयोजन कर होली की खुशियों को आपस में बांटा गया। चीप पैटर्न रावत ने कहा आइटीबीपी के हिंमबीरों ने अपनी महान राष्ट्र सेवा से अपनी आन-बान-शान और पहचान बनाई हुई है। जिसको बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ही नहीं भागीदारी भी रही है जो उनके हौसले को सदा बनाए रखती हैं। मनोरमा रावत ने कहां हिंमबीर सदा सीमाओ मैं तैनात रहते हैं। उनके बच्चों की देखरेख,शिक्षा , आदि का उत्तरदायित्व महिलाओं का ही होता है। हमें बच्चों को शिक्षा के साथ ऐसे संस्कार भी देने हैं जिससे वे देश के महान नागरिक बन सके। मनोरमा रावत ‘हावा ‘की चीफ पैटर्न ही नहीं एक मां की तरह हिमवीर परिवारौ की देखरेख कर उन्हें एक मां की तरह प्यार, दुलार तथा संस्कार देती आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोहाघाट के कोली ढेक की महिलाएं कल मुख्यमंत्री आवास में करेगी होली गायन लोहाघाट से हुई रवाना देहरादून के लिए। 

Next post

होली के रंग में रंगा सीएम आवास, कुमाऊंनी गीतों पर थिरके धामी, नेताओं का लगा जमावड़ा।