×

भींगराड़ा की महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नदी-नौलों की सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

भींगराड़ा की महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नदी-नौलों की सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

*मेरो पहाड़*

 

हमसे पर्यावरण नहीं, हम पर्यावरण से” के संदेश के साथ हुआ अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाटी विकास खंड के भींगराड़ा में महिलाओं ने स्वप्रेरणा से एक विशेष अभियान चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और “हमसे पर्यावरण नहीं, हम पर्यावरण से” के प्रेरणास्पद संदेश के साथ नदी-नौलों की सफाई कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं ग्राम स्तर की अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई कर यह संदेश दिया कि प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने साफ-सफाई के साथ-साथ जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाने की अपील भी की। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत फागपुर में लगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर ।

Next post

चम्पावत में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण कार्य सील किए।