सोशल मीडिया में उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सम्भावित तिथि को राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया फेक न्यूज । आयोग ने कहा पंचायत चुनाव की तारीखों की अभी नही हुई घोषणा ।




*मेरो पहाड़*
सोशल मीडिया में उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सम्भावित तिथि को राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया फेक न्यूज । आयोग ने कहा पंचायत चुनाव की तारीखों की अभी नही हुई घोषणा । गौरतलब है कि चुनाव की तारीखों का सभी को शिद्दत से इंतजार है। तो वही आज शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। जिसका उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है। निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करते हुए कहा पंचायत चुनाव को लेकर जो आदेश सोशल मीडिया में चल रहा है वह पूरी तरह से फेक है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त निर्वाचन कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है ना ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव संबंधित कोई भी फेक शेड्यूल या सूचना जारी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।






