नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगाँठ के अवसर पर चम्पावत जिले में जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन ।




मेरो पहाड़
नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगाठ के अवसर पर चम्पावत जिले में जगह जगह शपथ व रैलियों जा आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी से नशे के किसी भी रूप से दूर रहने और समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने पैसिव स्मोकिंग (दूसरों के धूम्रपान से होने वाला नुकसान) के खतरों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय , विभिन्न थेन चौकियों में भी नशा मुक्त की शपथ दिलाई गई व रैलियों का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया ।






