चम्पावत जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व जेष्ठ कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न । 3 क्षेत्र पंचायतों में से 2 पर भाजपा का तो एक पर निर्दलीय का कब्जा ।




मेरो पहाड़
चंपावत जिले में तीन क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के साथ ही जेष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने परचम लहराया जिले में आज सुबह तीनो ब्लाक मुख्यालयों में मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ । क्षेत्रप्रमुखों के साथ वजेष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए हुवे चुनाव में 94 प्रतिनिधियों ने मतदान किया हुई अपराह्न तीन बजे मतगणना के बाद तीन क्षेत्र पंचायत में से 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जबकि 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुए । जिले की लोहाघाट क्षेत्र पंचायत प्रमुख पर भारतीय जनता पार्टी केअधिकृत प्रत्याशी महेंद्र ढेक ने निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा को 2 मतो से शिकस्त दी महेंद्र को 18 तो अंकिता को 16 मत मिले वही जिले की पाटी क्षेत्र पंचायत प्रमुख में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह को 32 वोटो से करारी शिकस्त दी प्रकाश सिंह को मात्र 4 मत मिले वही जीके की बाराकोट क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सीमा आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा को 11 मतो से पराजित किया सीमा को 15 जबकि सुनीता को 4 मिले । जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भाजपा के आनन्द अधिकारी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे जबकि चम्पावत क्षेत्र पंचायत में वही अंचला बोहरा निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी । आज मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा विजयी जलूस निकाल एक दूसरे को बधाई दी गयी ।
लोहाघाट विकासखंड
क्षेत्र प्रमुख: महेंद्र सिंह ढेक — 18 मत
(अंकिता बोहरा — 16 मत)
ज्येष्ठ उप-प्रमुख: किशोर सिंह रावत — 18 मत
(प्रकाश सिंह — 16 मत)
कनिष्ठ उप-प्रमुख: प्रकाश चंद्र — 18 मत
(शोबन सिंह — 16 मत)
पाटी विकासखंड
क्षेत्र प्रमुख: शंकर सिंह अधिकारी — 36 मत
(प्रकाश सिंह — 4 मत)
ज्येष्ठ उप-प्रमुख: खड़क सिंह — 35 मत
(महेंद्र राम — 5 मत)
कनिष्ठ उप-प्रमुख: नेहा बगोटी — 35 मत
(ईश्वरी — 3 मत, चंपा देवी — 2 मत)
बाराकोट विकासखंड
क्षेत्र प्रमुख: सीमा आर्या — 15 मत
(सुनीता विश्वकर्मा — 4 मत)
ज्येष्ठ उप-प्रमुख: दरवान सिंह — 13 मत
(देवेंद्र सिंह बोहरा — 6 मत)
कनिष्ठ उप-प्रमुख: ईश्वरी देवी — 13 मत
(कमला — 6 मत)
चंपावत विकासखंड
क्षेत्र प्रमुख — अंचला बोहरा,
ज्येष्ठ उप-प्रमुख — भुवन चंद्र पांडे,
कनिष्ठ उप-प्रमुख — मनोज कुमार जोशी,
(तीनों पद निर्विरोध निर्वाचित हुए)।






