×

बकरी चराने गयी महिला शारदा नदी के तेज बहाव में बही खोजबीन जारी ।

बकरी चराने गयी महिला शारदा नदी के तेज बहाव में बही खोजबीन जारी ।

मेरो पहाड़

टनकपुर के खेतखेड़ा की महिला देवकी देवी बकरी चराने के दौरान शारदा के तेज बहाव में बह गयी । बहने की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी के नेतृव में स्थानीय प्रशासन , जलपुलिस , एसडीआरएफ के जवान खोजबीन में लग गए है लेकिन अभी तक कोई पता नही लग सका । प्राप्त जानकारी जे अनुसार आज देवकी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी श्री प्रमोद मिश्रा, बकरी चराते समय शारदा नदी के तेज बहाव में बह गईं।घटना की जानकारी मिलते ही उप-जिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और स्वयं रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व संभाला।महिला की खोज के लिए SDRF, NDRF, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं ।प्रशासन पूरी मुस्तैद व तत्परता से तलाशी अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व जेष्ठ कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न । 3 क्षेत्र पंचायतों में से 2 पर भाजपा का तो एक पर निर्दलीय का कब्जा । 

Next post

चम्पावत जिले के डाइट लोहाघाट में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बेड के आधुनिक छात्रावास की शीघ्र मिलने लगेगी सुविधा । जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण ।