×

पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर से विधायक अरविंद पाण्डेय आज टनकपुर में । पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक के इस्तीफे से व्यथित पाण्डेय ने पाठक को बताया भाजपा का अनुशासित व निष्ठावान कार्यकर्ता ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर से विधायक अरविंद पाण्डेय आज टनकपुर में । पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक के इस्तीफे से व्यथित पाण्डेय ने पाठक को बताया भाजपा का अनुशासित व निष्ठावान कार्यकर्ता ।

मेरो पहाड़

पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे असज टनकपुर पहुचे इस दौरान उन्होंने पूर्व भाजपा अध्यक्ष दीप पाठक से मिलने उनके कार्यालय पहुचे । उन्होंने दीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ता बताया । उन्होंने कहा कि दीप पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सच्चे सेवक हैँ तथा उनके द्वारा चंपावत में भाजपा को उस वक्त से सींचा गया है जब कांग्रेस पार्टी अपनी बुलंदियों पर थी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर समय हर जगह दबाया जाता था उस वक्त से दीप पाठक द्वारा पार्टी के लिए लगातार संघर्ष किया गया है पूर्व मंत्री ने बताया कि दीप पाठक जैसे निष्ठांवान् कार्यकर्त्ता का इस्तीफा देने का निर्णय मन को आहत करने वाला है भाजपा को दीप पाठक जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता सदा से है और सदा रहेगी ह पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया कि जल्द ही दीप पाठक की नाराज़गियों को दूर कर लिया जाएगा, ये भाजपा के परिवार का मामला है और परिवार मेँ नाराजगी हो सकती हैँ परन्तु वह बहुत ज्यादा समय के लिए नहीं होती हैँ, पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया उनके द्वारा दीप पाठक के विषय में संगठन के उच्च नेताओं से वार्ता की जाएगी ।उन्होंने कहा 2027 में तीसरी बार सरकार सभी कार्यकर्ताओं की एक जुटता से ही आएगी इसलिए हम सभी को विचार के साथ मजबूती से खड़ा रहना है ।

Advertisement
Advertisement
Previous post

गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार को लेकर प्रदेश भर के साथ ही चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंक विरोध जताया।

Next post

चम्पावत तहसील में मतदेय स्थलों के परिवर्तन संशोधन के सम्बंध में राजनैतिक दलों के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिला अधिकारी अनुराग आर्या ने की महत्वपूर्ण बैठक ।