×

शारदा वन रेंज के सीमा क्षेत्र से वन विभाग ने चैकिंग के दौरान विदेशी चीड़ गुलिया चिप्स किये बरामद । 

शारदा वन रेंज के सीमा क्षेत्र से वन विभाग ने चैकिंग के दौरान विदेशी चीड़ गुलिया चिप्स किये बरामद । 

*मेरो पहाड़*

 

चम्पावत जिले के टनकपुर हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में वन कर्मियों द्वारा चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में चीड़ गुलिया चिप्स बरामद किये ।शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में वन दरोगा मुनेश सिंह राणा एवं पुष्पेन्द्र सिंह राणा द्वारा सीमा क्षेत्र पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान शारदा टापू क्षेत्र में 05 बोरो में 4.50 कु0 से अधिक बहुमूल्य चीड़ प्रजाति का गुलिया चिप्स बरामद किया। जिसका अन्तराष्ट्रीय मूल्य लाखों रुपया बताया जा रहा है । बरामद माल को वन विभाग द्वारा कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि रेंज अन्तर्गत समस्त वन कर्मियों को क्षेत्र में गहन तलाशी करने के निर्देश दिये गये है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर बनबसा में आयी आपदा को लेकर दीप पाठक ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन कहा आपदा से हुए नुकसान का मिले उचित मुआवजा ।

Next post

*टॉर्च लेकर रात में खड़े रहे जिलाधिकारी, जेसीबी को दिखाते रहे रास्ता*