×

जिलाधिकारी ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु किया सम्मानित — “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर कार्य कर पेश कर रहे मिसाल।

जिलाधिकारी ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु किया सम्मानित — “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर कार्य कर पेश कर रहे मिसाल।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती ने सोमवार को तहसील सभागार, टनकपुर में जल पुलिस के गोताखोर रविन्द्र कुमार पहलवान को उनके उत्कृष्ट और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

रविन्द्र कुमार को यह सम्मान उनके “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर किए गए मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि “रविन्द्र कुमार तथा उनकी पूरी टीम अपनी पूर्ण कर्मठता, निष्ठा और सेवा भावना के लिए प्रशासन एवं समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका समर्पण और मानवता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण, जनसेवा की सच्ची भावना को प्रदर्शित करता है।”

गोताखोर रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक 600 से अधिक लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं और इस सम्मान के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

Next post

जनता मिलन में उठी उप जिला चिकित्सालय की शिकायतों पर जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई — रात में किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश।