×

वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार को ट्रैक करने में लगीं, सतर्कता बढ़ाई गई।

वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार को ट्रैक करने में लगीं, सतर्कता बढ़ाई गई।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

लोहाघाट क्षेत्र के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक के पास गुलदार के हमले में मंगोली निवासी भुवन राम (45 वर्ष), पुत्र देवराम की मौत की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO Forest) सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरा स्थापित करने की कार्यवाही जारी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए लगातार विभागीय टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की पांच टीमें गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए निरंतर गश्त कर रही हैं। आवश्यकता अनुसार टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जैसे ही गुलदार का लोकेशन ट्रैक होगा, तत्काल अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

जनता मिलन में उठी उप जिला चिकित्सालय की शिकायतों पर जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई — रात में किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश।

Next post

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश: राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्वाला का सुधारीकरण कार्य मार्च 2026 तक हर हाल में हो पूरा।