×

चम्पावत जिला लगातार चौथे माह भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रहा प्रथम स्थान पर । जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली का दिखने लगा असर ।

चम्पावत जिला लगातार चौथे माह भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में रहा प्रथम स्थान पर । जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली का दिखने लगा असर ।

मेरो पहाड़

भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में चम्पावत जिला लगातार चौथे माह भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा । जिलाधिकारी मनीष कुमार की उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रवंधन के तहत जिले ने शासन की प्राथमिकता वालीकि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेन्द्रित तरीके से किया गया ।जिसके तहत लगातार शीर्ष स्थान पर काबिज रहा ।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब अक्टूबर माह की रैंकिंग में भी चम्पावत ने निरंतरता बनाए रखते हुए सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार 42 रैंकिंग मदों में से 38 मद ‘A’ श्रेणी (100% उपलब्धि), 3 मद ‘B’ श्रेणी (80% से अधिक), 0 मद ‘C’ श्रेणी तथा 1 मद ‘D’ श्रेणी में दर्ज की गई है। कुल 129 अंकों में से चम्पावत को 122 अंक प्राप्त हुए, जो 94.57 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। वहीं बागेश्वर 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा उधम सिंह नगर 81.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
वही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा, हमारा लक्ष्य केवल शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की हर योजना का लाभ पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।उन्होंने सभी विभागों को आगामी महीनों में भी यही उत्कृष्टता बनाए रखने, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा परिणाम आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement